Contact Form

Name

Email *

Message *

वात्सल्य भाव -

 प्रश्न 1.सखी प्रातः काल किसके द्वार पर जाती है?

उत्तर:सखी प्रातःकाल अयोध्या नरेश राजा दशरथ के द्वार पर जाती है।

प्रश्न 2.
बालक राम किस वस्तु को माँगने का हठ करते हैं?
उत्तर:
बालक राम, चन्द्रमा को माँगने का हठ करते हैं।

प्रश्न 3.
बच्चे की आँखों की तुलना किससे की गई है?
उत्तर:
बच्चे की आँखों की तुलना तितली के पंखों से की गई है।

प्रश्न 4.
तुलसीदास जी के मन-मन्दिर में सदैव कौन विहार करता रहता है?
उत्तर:
तुलसीदास जी के मन-मन्दिर में अयोध्या नरेश दशरथ के चारों पुत्र विहार करते रहते हैं।

प्रश्न 5.
ईश्वर ने रोगों को दूर करने के लिए मनुष्य को क्या दिया?
उत्तर:
ईश्वर ने रोगों को दूर करने के लिए मनुष्य को औषधियाँ दी हैं।

प्रश्न 1.
सखी ठगी-सी क्यों रह गई?
उत्तर:
अयोध्या नरेश राजा दशरथ की गोद में भगवान श्रीराम को देखकर सखी ठगी-सी रह गई।

प्रश्न 2.
माताएँ बालक राम की कौन-कौनसी चेष्टाओं से प्रसन्न होती हैं?
उत्तर:
माताएँ बालक राम की चन्द्रमा की माँग करने की, कभी अपनी परछाईं से डरने की और कभी करताल बजाकर नाचने की चेष्टाओं से प्रसन्न होती हैं।

प्रश्न 3.
बालक राम का मुख सौन्दर्य कैसा है?
उत्तर:
बालक राम का मुख सौन्दर्य अरविन्द पुष्प जैसा शोभित हो रहा है।

प्रश्न 4.
बच्चे के रेशमी बालों को कवि अपनी हथेलियों से क्यों स्पर्श करना नहीं चाहता?
उत्तर:
बच्चे के रेशमी बालों को कवि अपनी बिवाईं वाली पथरीली हथेलियों से इसलिए स्पर्श नहीं करना चाहता है क्योंकि उससे बालक को जीवन की कठोरताओं एवं संघर्षों का ज्ञान हो जायेगा और उससे नन्हें शिशु का कोमल मन खिन्न हो जायेगा।



Please Subscribe our youtube channel 

Post a Comment

0 Comments