कक्षा 11 वीं के लिए परियोजना कार्य के प्रश्न

प्रश्न क्रमांक 4 को छोड़कर शेष की शब्दसीमा कम से कम 300 शब्द है।


(1) रामचरितमानस से मिलने वाली शिक्षाओं का विस्तार से वर्णन कीजिए । (अनिवार्य)

(2) "संत कबीर साहेब ने निर्गुण भक्ति का प्रतिपादन किया है।" इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए । (अनिवार्य) 

(3) "कवि बिहारी ने अपने काव्य में शृंगार रस का प्रयोग कुशलता से किया है।" विस्तार से समझाईए ।  (अनिवार्य)

(4) आपके विद्यालय में हुए विदाई समारोह 'क्षितिज' के आयोजन का प्रतिवेदन लगभग 500 शब्दों में तैयार कीजिए । इस समारोह में छात्राओं और शिक्षकों की भूमिका किस तरह से रही ?  

(5) एक विद्यार्थी में किन- किन गुणों का होना आवश्यक है? विस्तार से समझाईए ।  (अनिवार्य)

(6) मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कहानियों के माध्यमसे सामाजिक बुराइयों का निरूपण किस तरह से किया है? विस्तार से समझाईए । (अनिवार्य)

(7) किसी एक हिन्दी कवयित्री के साहित्य का विवरण प्रस्तुत कीजिए । 

(8) हिन्दी वर्णमाला में स्वर, व्यंजन , अल्पप्राण , महाप्राण , घोष , अघोष एवं ध्वनि विज्ञान (फोनेटिक्स) को विस्तार से समझाईए ।  (अनिवार्य)

(9) संचार प्रक्रिया में बाधक तत्व कौन - कौन से हैं?

(10) प्रभावी संचार में 7 Cs को समझाईए । 

Post a Comment

0 Comments