मंडला जिला - विस्तृत अध्ययन

* मंडला ज़िला सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित है। 

* नर्मदा नदी उत्तर-पश्चिम बहती हुई इस जिले से आगे बढ़कर जबलपुर में प्रवेश करती है। 

* नर्मदा की सहायक बंजर नदी की घाटी में जिले का सबसे अधिक उपजाऊ भाग पड़ता है, जिसे 'हवेली' कहते हैं। 

हवेली के दक्षिण में बंजर की घाटी जंगलों से ढकी हुई है। 

सर्वप्रमुख इमारती पेड़ साल है। बाँस, टीक और हरड़ अन्य उल्लेखनीय वृक्ष हैं। 

नदियों की घाटियों में धान, गेहूँ और तिलहन की उपज होती है। 

यहाँ के 60 प्रतिशत निवासी गौंड़ जनजाति के हैं। 

यहाँ मैगनीज और धातु के निक्षेप हैं। 

मंडला नगर, नर्मदा नदी के किनारे स्थित है, जो तीन ओर से नर्मदा द्वारा घिरा हुआ हैं। इसीलिए इस नगर का नाम मंडला पड़ा है. 

फूल धातु (Bell Metal) के पात्रों के लिये यह विख्यात है। 

यह गोंड़ वंश की राजधानी रह चुका है। 

यहाँ किले और प्रासाद के अवशेष हैं।

Post a Comment

0 Comments