Contact Form

Name

Email *

Message *

होशंगाबाद ज़िला - विस्तृत अध्ययन


  • नर्मदापुरम जिला मुख्यालय है। 
  • नर्मदा नदी के तट पर स्थित होने के कारण इसका नाम नर्मदापुरम पड़ा। 
  • यह शहर नर्मदा नदी के किनारे अपने खूबसूरत घाटों के लिए प्रसिद्ध है। 
  • यहाँ सेठानी घाट एक प्रमुख आकर्षण है। 
  • इसके किनारे पर सतपुड़ा पर्वत स्थित है। 
  • नर्मदा नदी जिले की उत्तरी सीमा के साथ-साथ बहती है। 
  • यहाँ नर्मदा की सहायक नदी दूधी है जो कि नर्मदापुरम जिले की उत्तरी पूर्वी सीमा बनाती है। 
  • नर्मदापुरम में प्रतिभूति कागज कारखाना है, जिसमें भारतीय रुपया छापने के लिए कागज बनाया जाता है। यहाँ एक केन्द्रीय विद्यालय भी है जिसका पूरा नाम केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम है। 
  • नर्मदापुरम के पास प्राचीन पहाड़ियाँ हैं जिन्हें "पहाड़िया" कहा जाता है। इन पहाड़ियों में कुछ गुफायें हैं जिनमें शैलचित्र हैं। ये राक पेंटि्ग्स आदि मानव द्वारा निर्मित हैं। 
  • हजारों साल से खुले आसमान के नीचे रहने के बाद भी ये पेंटिंग्स अभी भी मिटी नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments