Contact Form

Name

Email *

Message *

अफ्रीका महाद्वीप - अवस्थिति और विस्तार

  • यह एशिया के दक्षिण पश्चिम में तथा यूरोप के दक्षिण में स्थित है। 
  • इसके पूर्व में - हिन्द महासागर , पश्चिम एवं दक्षिण - पश्चिम में अटलांकटिक महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर , उत्तर - पूर्व में लाल सागर , स्थित है । 
  • यह विश्व का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क , भूमध्य और मकर रेखा गुजरती हैं। अधिकतर देशों की अवस्थिति कर्क रेखा पर है। यह एकमात्र महाद्वीप है जो कि चारों गोलार्धों में स्थित है । 
  • विश्व एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है । यह सम्पूर्ण स्थल क्षेत्र का लगभग 20% है। 
  • क्षेत्रफल = 11,730,000 Square Miles (30,370,000 Square Km)
  •           (1 Square Mile = 2.58999 Square kilometre)

  • इसकी जनसंख्या भारत की लगभग 3/5 (60%) है। 
  • यह एशिया से भूमध्य सागर द्वारा तथा एशिया से अरब सागर द्वारा अलग है । एशिया से यह यह सिनाई प्रायद्वीप द्वारा अलग है जिसे स्वेज़ नहर निकालकर अलग कर दिया गया है।   
  • यह तीन स्थानों पर यूरेशिया (यूरोप - एशिया) के निकट है - 

  1. जिब्राल्टर संधि (उत्तर पश्चिम)
  2. स्वेज़ नहर (उत्तर पूर्व)
  3. बाब एल मनदेव जलसन्धि (पूर्व)

Post a Comment

0 Comments