तकनीकी लेखन में कॅरियर के अवसर

सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी संस्थानों को कर्मचारियों की भर्ती, विभिन्न निविदा, विज्ञापन, वार्षिक रिपोर्ट आदि के लिए विशेषज्ञों की जरूरत होती है जो कम-से-कम जगह में सोक सामग्री से इन कार्यों को कर सके, क्योंकि ऐसी सामग्रियों को अखबारों में प्रकाशित करवाया जाता है और समाचार-पत्रों में विज्ञापन की दरें जगह के अनुसार तय की जाती हैं. इसके अलावा इनमें भ्रामक जानकारी अच्छी प्रति- क्रिया नहीं दिला सकती. इसलिए ऐसे कार्यों में अनुभवी, प्रशिक्षित व योग्य व्यक्तियों को उच्च वेतन के साथ नियुक्ति दी जाती है.

ऐसे व्यक्तियों की जरूरत समाचार पत्रों में भी होती है, क्योंकि छोटी कम्पनियों इन व्यक्तियों की सेवा अफोर्ड न कर पाने के कारण अखबारों को ही इनकी जिम्मेदारी देती हैं. इसके अतिरिक्त अखबार में सामग्री किसी अन्य भाषा में भी हो सकती है जिसे अखबार की भाषा में अनुवाद के लिए भी ऐसे व्यक्तियों की जरूरत होती है. योग्य व्यक्ति 8000 से 20,000 प्रतिमाह कमा सकता है. एक साथ विभिन्न संगठनों के लिए कार्य कर आमदनी में गुणात्मक वृद्धि की जा सकती। है.

अगर आपके पास लिखने की कला है और आप का किसी भाषा विशेष पर अच्छा अधिकार है तो आप असीमित उपार्जन कर सकते हैं. अगर आपमें वह योग्यता है और इस क्षेत्र में जाने की रुचि है तो आपको प्रमुख कम्पनियों के प्रबन्ध निदेशकों से सम्पर्क करना चाहिए. इससे सम्बन्धित सामग्री व अपना बायोडाटा बनाकर भेजना चाहिए.
इस क्षेत्र में वरिष्ठ होकर तकनीकी लेखक, सम्पादक और डोक्यूमेंटेशन मैनेजर का काम भी कर सकते हैं. सम्पादक लेखकों के काम में सुधार करता है. कार्य अनुबन्ध तौर पर ही किया जाता है जिसमें एक प्रोजेक्ट 5000 से 8000 रुपए तक का होता है जो एक अनुभवी व मेहनती लेखक 10 दिन में पूरा कर देता है.

Post a Comment

0 Comments