Contact Form

Name

Email *

Message *

राष्ट्रीय आय लेखांकन का महत्व लिखिए।

 राष्ट्रीय आय लेखांकन का महत्व लिखिए।

Answer:   राष्ट्रीय आय लेखांकन अर्थव्यवस्था के जटिल वित्तीय संव्यवहारों की प्रकृति व कारण निर्धारित कर अन्तर सम्बंधों को निर्धारित करने की एक विधि हैं :

राष्ट्रीय आय लेखांकन का महत्व :

(1) आर्थिक प्रगति का सूचक :- राष्ट्रीय आय लेखांकन आर्थिक प्रगति का सूचक होता हैं। इसके द्वारा देश की आर्थिक प्रगति की जानकारी प्राप्त होती हैं।

(2) राष्ट्रीय आय का वितरण :- राष्ट्रीय आय लेखांकन से इस बात की जानकारी मिलती हैं कि विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय आय का वितरण किस प्रकार का हैं।

(3) तुलानात्मक अध्ययन :- राष्ट्रीय आय लेखांकन तुलानात्मक अध्ययन में सहायक होती हैं। इससे विभिन्न देशों प्रगति की तुलना की जा सकती हैं।

(4) श्रम संघों के लिए महत्व :- राष्ट्रीय आय लेखांकन से श्रम संघों को यह ज्ञात होता है कि वे जिस उद्योग अंग उसका अर्थव्यवस्था में कितना योगदान हैं तथा वह कितना उत्पादन कर रहे हैं।

(5) आर्थिक विकास की कसौटी :- राष्ट्रीय आय लेखांकन आर्थिक विकास की कसौटी का निर्धारण करती हैं।


Post a Comment

0 Comments