( मिथकीय/ऐतिहासिक नामों से संबद्ध मुहावरे )
अलाउदीन का चिराग- (आश्चर्यजनक वस्तु)
इन्द्र का अखाड़ा- (रास-रंग से भरी सभा)
इन्द्रासन की परी- (बहुत सुंदर स्त्री)
कर्ण का दान- (महादान)
कारूं का खजाना- (अतुल धनराशि)
कुबेर का धन/कोश- (अतुल धनराशि)
कुम्भकर्णी नींद- (बहुत गहरी, लापरवाही की नींद)
गोबर गणेश- (मूर्ख, बुद्धू, निकम्मा)
गोरख धंधा- (बखेड़ा, झंझट)
चाणक्य नीति- (कुटिल नीति)
छुपा रुस्तम- (असाधारण किन्तु अप्रसिद्ध गुणी)
तीसमार खां बनना- (अपने को बहुत शूरवीर समझना और शेखी बघारना)
तुगलकी फरमान- (जनता की सुविधा-असुविधा का ख्याल किये बिना जारी किया गया शासनादेश
दूर्वासा का रूप- (बहुत क्रोध करना)
दुर्वासा का शाप- (उग्र शाप)
धन-कुबेर- (अधिक धनवान)
नादिरशाही हुक्म- (मनमाना हुक्म)
नारद मुनि- (इधर-उधर की बातें कर कलह कराने वाला व्यक्ति)
परशुराम का कोप- (अत्यधिक क्रोध)
पांचाली चीर- (बड़ी लंबी, समाप्त न होनेवाली वस्तु)
ब्रह्म पाश/फांस- (अत्यधिक मजबूत फंदा)
भगीरथ प्रयत्न- (बहुत बड़ा प्रयत्न)
भीष्म प्रतिज्ञा- (कठोर प्रतिज्ञा)
महाभारत- (भयंकर झगड़ा, भयंकर युद्ध)
महाभारत मचना- (खूब लड़ाई-झगड़ा होना)
यमलोक भेजना- (मार डालना)
राम बाण- (तुरन्त प्रभाव दिखाने या कभी न चूकने वाली चीज)
राम राज्य- (ऐसा राज्य जिसमें बहुत सुख हो)
राम कहानी- (अपनी कहानी, आपबीती)
राम जाने- (मुझे नहीं मालूम, एक प्रकार की शपथ खाना)
राम नाम सत्त हो जाना- (मर जाना)
रामबाण औषध- (अचूक दवा)
राम राम करना- (नमस्कार करना, भगवान का नाम जपना)
लंका काण्ड- (भयंकर विनाश)
लंका ढहाना- (किसी का सत्यानाश कर देना)
लक्ष्मण रेखा- (अलंघ्य सीमा या मर्यादा)
विभीषण- (घर का भेदी/ भेदिया)
शेखचिल्ली के इरादे- (हवाई योजना, अमल में न आने वाले (कार्य रूप में परिणत न होने वाले) इरादे
सनीचर सवार होना- (दुर्भाग्य आना, बुरे दिन आना)
सुदामा की कुटिया- (गरीब की झोंपड़ी)
हम्मीर हठ-(अनूठी आन)
हातिमताई- (दानशील, परोपकारी)
0 Comments