Contact Form

Name

Email *

Message *

स्मरण तकनीक - नेमोनिक


जब किसी देश या राज्य की राजधानी याद करना हो -

उदाहरण

सूचना -

बुल्गारिया की राजधानी सोफिया है

शब्द विग्रह

बुलगारिया = बुल (बैल) + गारिया ( गिरा)

सोफिया = (सोफ़ा)

मानसिक चित्रण

बैल गिरा सोफ़ा पर

(हम मन ही मन कल्पना करेंगे कि हमारे सामने बैल गिरा सोफ़ा पर)

उदाहरण

सूचना -

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है

शब्द विग्रह

अरुणाचल = अरुणा (कोई लड़की) + चल (चलने की क्रिया)

ईटानगर = (ईटा उठा) 

मानसिक चित्रण -

मेरा घर बन रहा है उसमें अरुणा नाम की लड़की भी काम कर रही है मैं अरुणा नाम की लड़की को कह रहा हूँ कि "अरूणा ! चल   ईटा (Bricks) उठा " इस पर वो ईटा उठाने के लिए तैयार हो जाती है

जब हमें किसी स्थान से संबन्धित कोई तथ्य याद करना हो -

उदाहरण

सूचना  -

चिलका झील उड़ीसा में स्थित है

शब्द विग्रह -

चिलका = छिलका (किसी फल का)

उड़ीसा = उड़ा (उड़ने की क्रिया का होना)

मानसिक चित्रण -

मैंने एक फल खाया फल खाकर जब मैं छिलके को डस्टबिन में डाल रहा था तो वह उड़ने लगा

जब हमें किसी अङ्ग्रेज़ी शब्द की मीनिंग याद करना हो -

उदाहरण -

शब्द  - Ambrosia

अर्थ -  Nector (अमृत)

शब्द विग्रह

Ambrosia - Amb (अंबा माई) + Rosia(रसोइया)

मानसिक चित्रण -

अम्बा माई रसोइया बनकर देवताओं को नेक्टर (अमृत) परोस रहीं हैं  

जब हमें किसी का जन्मस्थान याद करना हो -

सूचना -

महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ था

शब्द विग्रह

पोरबंदर = पोर (पूरे)  बंदर

मानसिक चित्रण -

महात्मा गांधी का जब जन्म हुआ था तब पूरे बंदर (पोरबंदर) उनको देखने आए थे

Post a Comment

0 Comments