मनोविज्ञान (Psychology) शब्द ग्रीक शब्द “Psyche”(साइके ) और “Logos”(लोगोस) के मिलकर बना है। Psyche शब्द का अर्थ “आत्मा” और Logos (लोगोस) शब्द का अर्थ होता है “अध्ययन”। इस प्रकार Psychology का शाब्दिक अर्थ है – “आत्मा का अध्ययन”।
भिन्न भिन्न मनोवैज्ञानिकों ने हांलाकि मनोविज्ञान की विभिन्न परिभाषाएं दी है।
APA(अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन) ने मनोविज्ञान को मानव मस्तिष्क एवं व्यवहार का अध्ययन बताते हुए कहा है कि
‘The discipline embraces all aspects of the human experience — from the functions of the brain to the actions of nations, from child development to care for the aged.’अर्थात मनोविज्ञान अपने में जीवन के कई पक्षों को समेटे हुए है जिसमें मस्तिष्क पढने से लेकर बच्चों के विकास एवं बूढ़ों की केयर के मुद्दे भी जुड़े हुए हैं।
इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि मनोविज्ञान में मानव मस्तिष्क एवं व्यवहार का अध्ययन वातावरण के परिपेक्ष्य में किया जाता है और इसके अनुप्रयोगों को हमारे दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सार्थक बनाने में उपयोग किया जाता है।
आज मनोविज्ञान के इस वृहत स्कोप को देखते हुए इसकी अनेक शाखाएं बन चुकी है जैसे सामान्य मनोविज्ञान, प्रयोगात्मक मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, नैदानिक मनोविज्ञान, सकारात्मक मनोविज्ञान, औद्योगिक मनोविज्ञान, खेल मनोविज्ञान, पर्यावरण मनोविज्ञान, संज्ञानात्मक मनोविज्ञान, फोरेंसिक साइकोलॉजी आदि आदि।
मनोविज्ञान = मन + विज्ञान = वह विज्ञान जिससे मन और विभिन्न पहलु और विकारों में के बारे जान सके /अध्ययन कर सके।
मन क्या है ? = दिमाग का मानसिक भाग
तो दिमाग क्या है ?= सर के स्कॉल ( हड्डी के ढांचा) के अंदर पाया जाने वाला जैविक भाग जो शरीर को संचालित करता है
फिर मन क्या करता है ? = आपकी भावनाओ को संचालित करता है
तो इसका अर्थ यह हुआ कि जो दिमाग दिखता है वह जैविक भाग है जबकि दिमाग के दूसरे स्वररूप को ही मन कहा जाता है जिसका जैविक अस्तित्व नहीं होता लेकिन भावनात्मक ऊर्जा को संचालित यही करता है।
सरलार्थ - दिमाग (मन) के इसी स्वरुप के वैज्ञानिक अध्ययन को मनोविज्ञान कहते है।
मनोविज्ञान की परिभाषाएँ :-
- वाटसन के अनुसार, मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित या शुद्ध विज्ञान है।
- मैक्डूगल के अनुसार, मनोविज्ञान, आचरण एवं व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है
- वुडवर्थ के अनुसार, मनोविज्ञान, वातावरण के सम्पर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का विज्ञान है।
- क्रो एण्ड क्रो के अनुसार, मनोविज्ञान मानव–व्यवहार और मानव सम्बन्धों का अध्ययन है।
- बोरिंग के अनुसार, मनोविज्ञान मानव प्रकृति का अध्ययन है।
- स्किनर के अनुसार, मनोविज्ञान, व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है।
- मन के अनुसार, आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।
- गैरिसन व अन्य के अनुसार, मनोविज्ञान का सम्बन्ध प्रत्यक्ष मानव – व्यवहार से है।
- गार्डनर मर्फी के अनुसार, मनोविज्ञान वह विज्ञान है, जो जीवित व्यक्तियों का उनके वातावरण के प्रति अनुक्रियाओं का अध्ययन करता है।
- स्टीफन के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षणिक विकास का क्रमिक अध्ययन है।
- ब्राउन के अनुसार, शिक्षा के द्वारा मानव व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है तथा मानव व्यवहार का अध्ययन ही मनोविज्ञान कहलाता है।
- क्रो एण्ड क्रो के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान, व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के अनुभवों का वर्णन तथा व्याख्या करता है।
- स्किनर के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान के अन्तर्गत शिक्षा से सम्बन्धित सम्पूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व आ जाता है।
- कॉलसनिक के अनुसार, मनोविज्ञान के सिद्धान्तों व परिणामों का शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग ही शिक्षा मनोविज्ञान कहलाता है।
- सारे व टेलफोर्ड के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य सम्बन्ध सीखने से है। यह मनोविज्ञान का वह अंग है जो शिक्षा के मनोवैज्ञानिक पहलुओं की वैज्ञानिक खोज से विशेष रूप से सम्बन्धित है।
- किल्फोर्ड के अनुसार, बालक के विकास का अध्ययन हमें यह जानने योग्य बनाता है कि क्या पढ़ायें और कैसे पढाये।
- स्किनर के अनुसार, मानव व्यवहार एवं अनुभव से सम्बंधित निष्कर्षो का शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान कहलाता है।
- जे.एम. स्टीफन के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमिक अध्ययन है।
- ट्रो के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोविज्ञान पक्षों का अध्ययन है।
- बी एन झा के अनुसार, शिक्षा की प्रकिया पूर्णतया मनोविज्ञान की कृपा पर निर्भर है।
- एस एस चौहान के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिवेश में व्यक्ति के विकास का व्यवस्थित अध्ययन है।
- पेस्टोलोजी के अनुसार, शिक्षा मनुष्य की क्षमताओं का स्वाभाविक, प्रगतिशील तथा विरोधहीन विकास है।
- जॉन डीवी के अनुसार, शिक्षा मनुष्य की क्षमताओं का विकास है , जिनकी सहायता से वह अपने वातावरण पर नियंत्रण करता हुआ अपनी संभावित उन्नति को प्राप्त करता है।
- जॉन एफ.ट्रेवर्स के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान वह विज्ञान है ,जिसमे छात्र , शिक्षण तथा अध्यापन का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है।
- स्किनर के अनुसार, शिक्षा मनोविज्ञान का उद्देश्य शैक्षिक परिस्थति के मूल्य एवं कुशलता में योगदान देना है।
- अभिषेक के अनुसार , किसी मानव मस्तिष्क में किसी जीव या प्राणी के संदर्भ में आए विचारों का मानव मस्तिष्क द्वारा निकले गए निष्कर्षों को परिभाषित करना मनोविज्ञान कहलाता है ।
0 Comments